Tamil Nadu Gold Ring Scheme: सरकारी अस्पताल में पैदा होने वाले हर बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार का बड़ा फैसला

Ads

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: सरकार सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु को 1 ग्राम सोने की अंगूठी देगी।

  • Reported By: Bhasha

    ,
  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 01:16 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 02:32 PM IST

Tamil Nadu Gold Ring Scheme/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले हर नवजात को 1 ग्राम सोने की अंगूठी मिलेगी
  • अंगूठी की वर्तमान कीमत लगभग 13,600 रुपये बताई गई है
  • मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 15 सितंबर को इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे

चेन्नई। Tamil Nadu Gold Ring Scheme: तमिलनाडु में सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय (CM Joseph Vijay) द्वारा 15 सितंबर को शुरू की जाने वाली योजना ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ (नवजात शिशुओं के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी) के क्रियान्वयन, निगरानी और प्रबंधन के लिए सरकार ‘राज्य परियोजना/ कार्यक्रम प्रबंधन इकाई’ बनाएगी। राज्य के सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी मिलेगी जिसकी कीमत आज की दर से 13,600 रुपये होगी।

सरकार बनेगी मामा

Tamil Nadu Gold Ring Scheme यह अंगूठी परिवार में बच्चे के आने की खुशी में ‘थाईमामन सीर’ (मामा की तरफ से मिलने वाला तोहफ़ा) नामक सांस्कृतिक परंपरा के तहत नवजात का स्वागत करने और परिवार को आशीर्वाद देने के लिए दी जाएगी। सरकार के एक आदेश में कहा गया है, ‘‘इस योजना के जरिए सरकार अपने संस्थानों में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए ‘मामा’’ की भूमिका निभायेगी और स्वागत के तौर पर सोने की अंगूठी भेंट करेगी।’’

कब शुरू होगी योजना?

विजय ने 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह राज्य में पैदा होने वाले हर बच्चे को मामा के तौर पर सोने की अंगूठी (Tamil Nadu Gold Ring Scheme) तोहफ़े में देंगे। तेईस जून को जारी सरकारी आदेश में कहा गया है, ‘‘सरकारी चिकित्सा संस्थानों में पैदा होने वाले बच्चों के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी, ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना के तहत बच्चे के जन्म की खुशी और मातृत्व के महत्व का जश्न मनाने के साथ-साथ, सराहना और याद का प्रतीक है।’’ सरकार ने कहा कि विजय इस योजना को आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई की जयंती के मौके पर शुरू करेंगे, लेकिन यह योजना 22 जून (विजय के जन्मदिन) से ही लागू मानी जाएगी।

विजय ने दो साल पहले ‘तमिलगा वेत्री कषगम’ नामक पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी पार्टी राज्य की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी बनी जिसने 107 सीट जीतीं तथा कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल तथा वामदलों के समर्थन से उसने गठबंधन सरकार बनाई। इस नई पहल (बच्चे के जन्म पर सोने की अंगूठी) के लिए हर साल लगभग 755.83 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु सरकार की नई योजना क्या है?

सरकार सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु को 1 ग्राम सोने की अंगूठी देगी।

इस योजना का नाम क्या है?

योजना का नाम 'थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम' है।

सोने की अंगूठी की कीमत कितनी होगी?

वर्तमान सोने की दर के अनुसार इसकी कीमत लगभग 13,600 रुपये होगी।

योजना कब शुरू होगी?

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 15 सितंबर को इस योजना का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे, जबकि इसे 22 जून से प्रभावी माना जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य क्या है?

नवजात शिशु के जन्म की खुशी का जश्न मनाना, मातृत्व का सम्मान करना और परिवारों को प्रोत्साहित करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।