भिलाई। Bhilai Sex Racket छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस्पात नगरी भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर देह व्यापार के कथित मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार ली-वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सेंटर के मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Bhilai Sex Racket पुलिस को स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेंटर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। मामले में सेंटर के मैनेजर और महिला दलाल की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन के अलावा नगदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। जब्त मोबाइल फोन की जांच के जरिए पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामला स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि स्पा सेंटर में यह गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें