तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 का टीका लगवाया

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 का टीका लगवाया

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 का टीका लगवाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: January 22, 2021 10:00 am IST

चेन्नई, 22 जनवरी (भाषा) तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने यहां शुक्रवार को कोविड-19 का टीका लगवाया।

उन्होंने यहां एक सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेडिकल समुदाय का सदस्य होने के नाते और स्वास्थ्य कर्मियों में इसके प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए मैंने आज टीका लगवाया। मैंने यह टीका मंत्री के तौर पर नहीं लगवाया है। ’’

उल्लेखनीय है कि विजयभास्कर पेशे से चिकित्सक हैं।

हाल ही में, स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने भी कोविड-19 का टीका लगवाया था।

भाषा सुभाष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में