तमिलनाडु सांसद ने पोन्नैयार जल आपूर्ति परियोजना के लिए केंद्र से अनुमति की मांग की

तमिलनाडु सांसद ने पोन्नैयार जल आपूर्ति परियोजना के लिए केंद्र से अनुमति की मांग की

तमिलनाडु सांसद ने पोन्नैयार जल आपूर्ति परियोजना के लिए केंद्र से अनुमति की मांग की
Modified Date: February 13, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: February 13, 2026 1:58 pm IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम की एक सदस्य ने शुक्रवार को राज्यसभा में पोन्नैयार नदी में जल स्तर घटने के बाद इस नदी से होने वाली जल आपूर्ति परियोजना को लेकर चिंता जताई और क्षेत्र में कृषि संकट से निपटने के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए द्रमुक सदस्य राजाति ने कावेरी नदी से पंपिंग प्रणाली के माध्यम से पोन्नैयार नदी में जल आपूर्ति बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया।

उन्होंने कहा, “यदि यह योजना लागू हुई, तो यह सैकड़ों गांवों के किसानों के लिए लाभकारी होगी और क्षेत्र में जल आपूर्ति बहाल करेगी।”

उन्होंने बताया कि पोन्नैयार नदी में जल प्रवाह हाल के वर्षों में लगातार बाढ़ और अन्य कारकों के कारण काफी घट गया है, जिससे 2,834 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित हुई है और भूजल स्तर में कमी आई है। ‘‘इससे क्षेत्र के किसान गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं।’’

राजाति ने इस संकट को हल करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से अपील की कि प्रस्तावित परियोजना के अनुमोदन और कार्यान्वयन में तेजी लाकर प्रभावित किसान समुदाय को राहत प्रदान की जाए।

भाषा मनीषा माधव

माधव


लेखक के बारे में