तमिलनाडु निजी विद्यालय मंजूरी धोखाधड़ी मामले में पूर्व मंत्री महेश पूछताछ के लिए तलब

तमिलनाडु निजी विद्यालय मंजूरी धोखाधड़ी मामले में पूर्व मंत्री महेश पूछताछ के लिए तलब

तमिलनाडु निजी विद्यालय मंजूरी धोखाधड़ी मामले में पूर्व मंत्री महेश पूछताछ के लिए तलब
Modified Date: September 18, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: September 18, 2026 11:39 am IST

चेन्नई, 18 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोई को निजी विद्यालयों को मंजूरी देने में हुई कथित धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए चेन्नई केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने शुक्रवार को तलब किया।

यह समन बुधवार को सीसीबी द्वारा चेन्नई और तिरुचिरापल्ली में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता के घरों और ठिकानों पर आठ घंटे तक चली सघन तलाशी के बाद जारी किया गया है। यह तलाशी 100 करोड़ रुपये के कथित रिश्वतखोरी मामले में की गई थी। आरोप है कि सरकारी मान्यता स्थायी रूप से दिलाने के बदले 177 निजी विद्यालयों के प्रबंधन से उक्त राशि ली गई थी।

सीसीबी ने अनबिल महेश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

एक निजी विद्यालय संघ की शिकायत पर की गई छापेमारी के दौरान संपत्ति के दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट, 18 मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट समेत कुल 118 वस्तुएं जब्त की गईं। पुलिस ने जून में इस मामले को लेकर बी टी अरासाकुमार और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

तलाशी की कार्रवाई के बाद अनबिल महेश ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने छापेमारी को सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की ‘राजनीतिक बदले की भावना’ से की गई कार्रवाई और मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया।

भाषा धीरज वैभव

वैभव


लेखक के बारे में