तमिलनाडु: ईरोड और नामक्कल के मतदान केंद्रों पर ईवीएम में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया गया

Ads

तमिलनाडु: ईरोड और नामक्कल के मतदान केंद्रों पर ईवीएम में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया गया

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 02:20 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 02:20 PM IST

ईरोड, 23 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु में बृहस्पतिवार सुबह ईरोड और नामक्कल क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट में तकनीकी खराबी के कारण मतदान में देरी हुई, हालांकि इन समस्याओं का जल्द ही समाधान कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, ईरोड के सूरमपट्टी क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में आई ‘‘मामूली तकनीकी खामी’’ को ठीक कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नामक्कल में कोल्लीमलई की तलहटी में स्थित एक मतदान केंद्र पर ईवीएम/वीवीपैट के खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई, हालांकि, बाद में मशीन को अतिरिक्त उपकरण से बदलकर ठीक कर दिया गया।

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

भाषा

प्रचेता मनीषा नेत्रपाल

नेत्रपाल