तमिलनाडु: महिला हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

तमिलनाडु: महिला हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

तमिलनाडु: महिला हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 6, 2025 / 02:07 pm IST
Published Date: November 6, 2025 2:07 pm IST

कृष्णागिरि (तमिलनाडु), छह नवंबर (भाषा) तमिलनाडु के होसुर में एक महिला हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाने के आरोप में एक महिला और बेंगलुरु में रहने वाले उसके एक पुरुष मित्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्तपतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कृष्णगिरि जिले के नागमंगलम में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाली सैकड़ों महिला कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया जब कंपनी के ‘विड़ियाल रेजिडेंसी’ नामक महिला कर्मचारी आवास के एक बाथरूम के अंदर छिपाकर लगाया गया कैमरा मिला। 11 मंजिला इस कर्मचारी आवास में आठ ब्लॉक हैं और यहां 6,000 से अधिक महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था है।

उसने बताया कि कंपनी की नागमंगलम इकाई में कार्यरत ओडिशा की 22 वर्षीय नीलू कुमारी गुप्ता इसी कर्मचारी आवास में रहती थी और उसने कथित तौर पर अपने पुरुष मित्र संतोष (25) के उकसाने पर यह कैमरा लगाया था।

पुलिस अधीक्षक पी थंगदुराई के अनुसार, संतोष को पांच नवंबर को उदनपल्ली की पुलिस टीम ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया।

उन्होंने एक बयान में कहा कि यह कैमरा दो नवंबर को उस कमरे के बाथरूम में लगाया गया था जहां उत्तरी राज्यों की महिलाएं रहती थीं और जहां नीलू कुमारी भी रहती थी।

महिला कर्मचारियों के विरोध के बाद होसुर की अतिरिक्त जिलाधिकारी आकृति सेठी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और उनसे बातचीत की, साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

बुधवार को कर्मचारी आवास में बड़ी संख्या में जमा हुए महिला कर्मचारियों के माता-पिता को भी पुलिस को शांत कराना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि परिसर की गहन जांच के लिए महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और भी छिपा हुआ कैमरा नहीं लगाया गया है।

भाषा

सुमित गोला

गोला

गोला

गोला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"