CM पलानीस्वामी ने की विंग कमांडर अभिनंदन को परम वीर चक्र देने की मांग

CM पलानीस्वामी ने की विंग कमांडर अभिनंदन को परम वीर चक्र देने की मांग

CM पलानीस्वामी ने की विंग कमांडर अभिनंदन को परम वीर चक्र देने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: March 8, 2019 1:50 pm IST

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विंग कमांडर अभिनंद को देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परम वीर चक्र से सम्मानित करने की मांग की है। पलानीस्वामी ने अपने पत्र में लिखा है कि अभिनंदन ने प्रतिकूल परिस्थितियों में अदम्य साहस और असाधारण दृढ़ विश्वास का परिचय दिया है। अभिनंदन को इसके लिए परम वीर चक्र से सम्मानित किया जाना चाहिए।

Read More: विंग कमांडर अभिनंदन को आई है रीढ़ की हड्डी में चोट, एमआरआई स्कैन से सामने आई बात

गौरतलब है कि 27 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में हुए एयर स्ट्राइक में विंग कमांडर अभिनंदन ने दुश्मन देश के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय सेना का मिग-21 विमान भी क्रैश हो गया था। बता दें एयर स्ट्राइक के इौरान अभिनंदन इसी विमान के पायलट थे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने विंग कमांडर को पकड़ लिया था, जिसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शांति पहल के तहत एक मार्च को भारत को सौंप दिया था।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"