तारकिशोर प्रसाद चुने गए बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता और रेणु देवी होगी उपनेता

तारकिशोर प्रसाद चुने गए बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता और रेणु देवी होगी उपनेता

तारकिशोर प्रसाद चुने गए बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता और रेणु देवी होगी उपनेता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 15, 2020 2:04 pm IST

पटना: कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया । भाजपा बिहार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘ भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद और उपनेता चुने जाने पर रेणु देवी को बहुत-बहुत बधाई।’’ इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास, एक अणे मार्ग पर राजग के घटक दलों की संयुक्त बैठक हुई ।

Read More: मध्यप्रदेश में आज 870 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 7 मरीजों की मौत, अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9146

भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार में आज सम्पन्न राजग विधानमंडल की बैठक में गठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार का सर्वसम्मति से चयन किया गया। मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूँ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ तारकिशोर प्रसाद भाजपा विधायक दल के नेता तथा राजग के उपनेता होंगे। रेणु देवी जी का भाजपा विधायक दल की उपनेता के रूप में चयन हुआ। इन दोनों का भी अभिनंदन और ढेर सारी शुभकामनाएँ।’’

Read More: बिरसा मुंडा की जयंति पर सीएम शिवराज का ऐलान, कहा- अब आदिम जनजातीय मंत्रालय जाना जाएगा जनजातीय कार्य मंत्रालय के नाम से

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को बधाई दी। प्रसाद ने कहा कि अपने विद्यार्थी परिषद दिनों से उनको संगठन के लिए समर्पित भावना से काम करते देखा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘‘तारकिशोरजी को भाजपा विधानमंडल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिशः बधाई ।’’ गौरतलब है कि कल सोमवार को शाम साढ़े चार बजे नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद वह राज्यपाल से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Read More: दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, कैमरे में कैद हुआ लाठियों से पिटाई का वीडियो, उपचुनाव में वोट न देने पर दबंगई का आरोप

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूँगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।’’

Read More: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लगाया करोड़ों रुपए का चूना, गिरोह के तीन सदस्य पहुंचे हवालात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"