कार्य बल को बच्चों के पृथक-वास केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश

कार्य बल को बच्चों के पृथक-वास केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश

कार्य बल को बच्चों के पृथक-वास केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: May 17, 2021 1:50 pm IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने सोमवार को अपने नवगठित जिला कार्य बल को बच्चों के पृथक-वास केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा ताकि इन केंद्रों के संचालन में आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके ।

विभाग ने एक पत्र में कहा कि जिला कार्य बल उन संस्थानों का दौरा करेंगे, जहां बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए पृथक-वास केंद्रों की स्थापना की गई है।

पत्र में कहा गया कि निरीक्षण के दौरान इन केंद्रों में समय-समय पर सरकार द्वारा जारी परामर्शों और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

विभाग ने जिला कार्य बल को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करने के साथ ही संबंधित बाल संरक्षण संस्थानों का मार्गदर्शन करने के भी निर्देश दिए हैं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में