टीडीबी ने भगवान अयप्पा पर सनी कपिक्कड़ की टिप्पणी की निंदा की

Ads

टीडीबी ने भगवान अयप्पा पर सनी कपिक्कड़ की टिप्पणी की निंदा की

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 08:18 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 08:18 PM IST

तिरुवनंतपुरम, तीन सितंबर (भाषा) त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) ने दलित कार्यकर्ता सनी कपिक्कड़ द्वारा भगवान अयप्पा और देवी मलिकप्पुरथम्मा के खिलाफ कथित तौर पर की गई टिप्पणियों की बृहस्पतिवार को निंदा की और केरल सरकार से उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की।

हाल में एक शिक्षण संस्थान में कपिक्कड़ ने एक कार्यक्रम के दौरान भगवान अयप्पा और देवी मलिकप्पुरथम्मा के बारे में कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने कपिक्कड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिन्होंने बाद में अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगी।

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष के. जयकुमार ने कहा कि बोर्ड की बैठक में भी इस घटना पर चर्चा हुई।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस बयान से अयप्पा भक्तों को बहुत दुख पहुंचा है। टीडीबी इसकी कड़ी निंदा करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बोर्ड ने सरकार और गृह विभाग से इस आपत्तिजनक बयान की उचित जांच करने एवं उपयुक्त कार्रवाई करने का अनुरोध करने का फैसला किया है।’’

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश