टीडीवी सतर्कता कर्मचारियों ने श्रद्धालु को सोने के आभूषणों से भरा बैग लौटाया

टीडीवी सतर्कता कर्मचारियों ने श्रद्धालु को सोने के आभूषणों से भरा बैग लौटाया

टीडीवी सतर्कता कर्मचारियों ने श्रद्धालु को सोने के आभूषणों से भरा बैग लौटाया
Modified Date: July 22, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: July 22, 2026 2:56 pm IST

तिरुपति, 22 जुलाई (भाषा) तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने अलीपिरी जांच चौकी पर एक श्रद्धालु द्वारा सोमवार को गलती से छोड़े गए करीब 100 ग्राम सोने के आभूषणों से भरे बैग को वापस लौटा दिया।

सुरक्षा जांच के दौरान सुबह करीब 11.35 बजे लावारिस बैग मिला, जिसे सतर्कता और सुरक्षा कर्मचारियों ने सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

मंदिर निकाय की ओर से मंगलवार देर रात जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “टीटीडी के सतर्कता और सुरक्षा कर्मियों ने करीब 100 ग्राम सोने के आभूषणों से भरा बैग सुरक्षित रूप से श्रद्धालु को लौटा दिया, जिसे वह अलीपिरी जांच चौकी पर गलती से छोड़ गया था।”

बैग में रखी सामग्री की जांच और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कर्मचारियों ने उसके मालिक की पहचान हैदराबाद निवासी महेश के रूप में की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि श्रद्धालु को इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि वह बैग भूल गया है। इसके बावजूद उससे तुरंत संपर्क किया गया।

उसकी पहचान की पुष्टि के बाद बैग उसे सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। महेश ने टीटीडी प्रबंधन का आभार जताया और ईमानदारी, सतर्कता तथा समर्पित सेवा के लिए सतर्कता एवं सुरक्षा कर्मियों की सराहना की।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में