महाराष्ट्र के बीड जिले में जलाशय में डूबने से किशोर की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में जलाशय में डूबने से किशोर की मौत
बीड, 28 मई (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में 17 वर्षीय किशोर की एक जलाशय में अपने दोस्तों के साथ तैरते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को माजलगाव में हुई।
सावरगाव निवासी आदित्य उत्तमराव रणदिवे अपने कुछ दोस्तों के साथ जलाशय में तैरने गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि वह जलाशय की गहराई का ठीक से अनुमान नहीं लगा पाया और गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से रणदिवे का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि कानूनी कार्रवाई जारी है।
भाषा
शुभम खारी
खारी

Facebook


