यौन शोषण केस में तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल रेप के सभी आरोपों से बरी, 2013 का है केस
यौन शोषण केस में तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल रेप के सभी आरोपों से बरी, 2013 का है केस
नई दिल्ली। तहलका पत्रिका के पूर्व एडिटर इन चीफ तरुण तेजपाल को यौन शोषण मामले में बड़ी राहत मिली है। तरुण तेजपाल को बरी कर दिया गया है। तरुण तेजपाल पर पिछले 8 साल से मामला चल रहा है। उनपर अपनी सहकर्मी के साथ लिफ्ट में यौन शोषण का आरोप लगा था। तरुण तेजपाल मई 2014 से जमानत पर बाहर हैं।
पढ़ें- अनुकंपा नियुक्ति में बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के हित में लिया बड़ा फैसला
बता दें कि एक महिला ने तरुण तेजपाल पर नवंबर 2013 को गोवा के एक फाइव स्टार होटल में लिफ्ट के अंदर रेप करने का आरोप लगाया था।जिसके बाद 30 नवंबर 2013 को उन्हें गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। वहीं मामले की कार्रवाई करते हुए गोवा पुलिस ने फरवरी 2014 में उनके उनके खिलाफ 2846 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी।
पढ़ें- CGBSE : 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर, …
अतिरिक्त जिला अदालत 27 अप्रैल को फैसला सुनाने वाली थी लेकिन न्यायाधीश क्षमा जोशी ने फैसला 12 मई तक स्थगित कर दिया था। 12 मई को फैसला एक बार फिर 19 मई के लिए टाल दिया गया था।
पढ़ें- Covaxin से ज्यादा एंटीबॉडी बनाती है Covishield की प…
अदालत ने पूर्व में कहा था कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते स्टाफ की कमी के कारण यह मामला स्थगित किया गया था। तरुण तेजपाल ने इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर अपने ऊपर आरोप तय किए जाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

Facebook


