तेलंगाना विधानसभा : हंगामा कर रहे बीआरएस सदस्यों को सत्र समाप्त होने तक निलंबित किया गया

तेलंगाना विधानसभा : हंगामा कर रहे बीआरएस सदस्यों को सत्र समाप्त होने तक निलंबित किया गया

तेलंगाना विधानसभा : हंगामा कर रहे बीआरएस सदस्यों को सत्र समाप्त होने तक निलंबित किया गया
Modified Date: March 29, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: March 29, 2026 5:52 pm IST

हैदराबाद, 29 मार्च (भाषा) तेलंगाना विधानसभा में रविवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सदस्यों द्वारा लगातार हंगामा किया गया, जिन्होंने राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी से जुड़े कथित अवैध खनन की जांच के लिए सदन की समिति के गठन की मांग की।

सदन में उपस्थित विपक्षी सदस्यों को अंततः दो दिनों के लिए यानी वर्तमान सत्र के अंत तक के लिए निलंबित कर दिया गया।

कांग्रेस सदस्यों ने कार्यवाही बाधित करने के लिए विपक्ष की कड़ी आलोचना की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सदन के सुचारू संचालन के लिए प्रदर्शनकारी बीआरएस सदस्यों को निलंबित करने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सुझाव दिया कि बीआरएस सदस्य या तो अपनी सीटों पर वापस बैठ जाएं और सदन को चलने दें, या उन्हें दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया जाए ताकि विधानसभा अपना कामकाज कर सके।

कांग्रेस सदस्यों ने विपक्षी विधायक पी. कौशिक रेड्डी द्वारा बीआरएस के बागी विधायक कडियाम श्रीहरि के प्रति कथित तौर पर किए गए इशारों पर आपत्ति जताई और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सदन ने कौशिक रेड्डी के कथित व्यवहार को आचार समिति के पास भेजने का प्रस्ताव पारित किया।

सदन ने विधायी मंत्री डी. श्रीधर बाबू द्वारा पेश किए गए उस प्रस्ताव को पारित कर दिया जिसमें बीआरएस सदस्यों को दो दिनों के लिए निलंबित करने की मांग की गई थी।

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में