तेलंगाना: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता की ‘आत्महत्या’ के विरोध में प्रदर्शन किया

तेलंगाना: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता की 'आत्महत्या' के विरोध में प्रदर्शन किया

तेलंगाना: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता की ‘आत्महत्या’ के विरोध में प्रदर्शन किया
Modified Date: February 10, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: February 10, 2026 3:47 pm IST

हैदराबाद, 10 फरवरी (भाषा) तेलंगाना में पुलिस ने नारायणपेट जिले के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रत्याशी की कथित आत्महत्या के विरोध में यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे कई पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने डीजीपी कार्यालय के भीतर जाने की कोशिश कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें एक वाहन में बिठाकर ले गई।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने आरोप लगाया कि मक्तल कस्बे में वार्ड पार्षद पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस और राज्य के खेल मंत्री वकीति श्रीहरि के समर्थकों की धमकियों के कारण यह कदम उठाया।

उन्होंने एक बयान जारी कर श्रीहरि को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

नगर निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे।

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में