तेलंगाना में 7 मई तक रहेगा लॉक डाउन, कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिया फैसला

तेलंगाना में 7 मई तक रहेगा लॉक डाउन, कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिया फैसला

तेलंगाना में 7 मई तक रहेगा लॉक डाउन, कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: April 19, 2020 4:31 pm IST

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, हालात को देखते हुए सरकार ने तीन मई तक लॉक डाउन कर​ दिया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि तेंलगाना सरकार ने अपने प्रदेश में लॉक डाउन 7 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना सरकार ने कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया है।

Read More: किसानों को फसल बीमा के मिलेंगे 2990 करोड़ रुपए, सरकार ने जमा किया 22 सौ करोड़ रुपए का प्रीमियम

कैबिनेट बैठक के बाद सीएम केसीआर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 7 मई तक प्रदेश के सभी कंटेनमेंट जोन में 14 दिन का जरूरी आईसोलेशन पीरियड पूरा हो जाएगा। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि किसी भी एजेंसी और कंपनी को डोर टू डोर ई-डिलीवरी, फूड डिलीवरी, पार्सल डिलीवरी की इजाजत नहीं दी जाएगी। कैबिनेट ने मकान मालिकों से अपील की है कि वह इस समय सीमा तक किसी भी किराएदार से किराया ना मांगें।

Read More: छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण में पूरे देश के समक्ष बना उदाहरण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"