तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने बीआरएस प्रमुख राव पर ‘दलित विरोधी’ रुख अपनाने का आरोप लगाया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने बीआरएस प्रमुख राव पर ‘दलित विरोधी’ रुख अपनाने का आरोप लगाया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने बीआरएस प्रमुख राव पर ‘दलित विरोधी’ रुख अपनाने का आरोप लगाया
Modified Date: March 29, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: March 29, 2026 9:15 pm IST

हैदराबाद, 29 मार्च (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने पिछली सरकार के दौरान दलितों का ‘‘अपमान’’ किया और विपक्ष के नेता के रूप में भी ऐसा करना जारी रखा है।

सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राव ने तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के रूप में एक दलित नेता को नियुक्त करने का वादा किया था। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस अध्यक्ष ने ‘‘दलित समुदाय को धोखा दिया’’ और अपना वादा पूरा करने में विफल रहे।

रेड्डी ने आरोप लगाया, ‘‘के. चंद्रशेखर राव दलित विरोधी हैं। बीआरएस के सत्ता में रहते हुए वह एक दलित (भट्टी विक्रमार्क) को विपक्ष का नेता बनना तक बर्दाश्त नहीं कर सके, सिर्फ इसलिए कि उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए थे।’’

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राव विधानसभा में इसलिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं, क्योंकि वह ‘‘दलित विधानसभा अध्यक्ष का सामना नहीं करना चाहते।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीआरएस सदस्य कार्यवाही को बार-बार बाधित कर विधानसभा अध्यक्ष को ‘‘अपमानित’’ कर रहे हैं।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में