तेलंगाना निकाय चुनाव: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को 240 वार्ड पर जीत के साथ बढ़त

तेलंगाना निकाय चुनाव: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को 240 वार्ड पर जीत के साथ बढ़त

तेलंगाना निकाय चुनाव: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को 240 वार्ड पर जीत के साथ बढ़त
Modified Date: February 13, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: February 13, 2026 1:55 pm IST

हैदराबाद, 13 फरवरी (भाषा) तेलंगाना नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 240 वार्ड पर जीत हासिल कर ली है।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 140 वार्ड पर जीत हासिल कर ली है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 37 वार्ड में ही जीत हासिल कर सकी।

घोषित किए गए 448 वार्ड के परिणामों में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने क्रमशः छह, एक, एक और 14 वार्ड जीते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 12 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। राज्य भर में 123 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

राज्य में 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं के 2,582 वार्ड और सात नगर निगमों के 414 वार्ड के लिए चुनाव कराया गया था।

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का परिणाम इन सभी दलों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता का पता चलेगा।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि मतगणना के लिए व्यापक और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भाषा सिम्मी अमित

अमित


लेखक के बारे में