तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने इस्तीफा दिया

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने इस्तीफा दिया

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने इस्तीफा दिया
Modified Date: March 18, 2024 / 06:41 pm IST
Published Date: March 18, 2024 12:35 pm IST

हैदराबाद/पुडुचेरी, 18 मार्च (भाषा) तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सौंदरराजन पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद भी संभाल रही थीं। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेज दिया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “ तेलंगाना की माननीय राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है।”

विज्ञप्ति में कहा गया है, “ इस्तीफा भारत की माननीय राष्ट्रपति को भेज दिया गया है।”

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।