तेलंगाना : घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत

तेलंगाना : घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत

तेलंगाना : घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत
Modified Date: June 5, 2026 / 12:06 pm IST
Published Date: June 5, 2026 12:06 pm IST

हैदराबाद, पांच जून (भाषा) तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक मकान में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के मिरियालगुडा स्थित दो कमरों वाले मकान में तड़के हुई, जब सभी लोग सो रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रम्मा (50), उनके पोते लक्ष्मण (17) और पोती प्रनती (14) के रूप में हुई है। बच्चों के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है तथा उनकी मां आजीविका की तलाश में अपने मूल स्थान से पलायन कर चुकी हैं।

पुलिस ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में