रामबन में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, गोला बारूद जब्त

रामबन में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, गोला बारूद जब्त

रामबन में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, गोला बारूद जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: September 18, 2022 3:59 pm IST

रामबन/जम्मू, 18 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के रामबन जिला स्थित एक वनक्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और वहां से कुछ हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किये। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गूल उपमंडल के संगलदान के तेथरका वनक्षेत्र में पुलिस और सेना के एक संयुक्त अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला।

उन्होंने कहा कि एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, मैगजीन के साथ चीन निर्मित एक पिस्तौल और 36 कारतूस, एक चाकू, एके-47 राइफल की चार मैगजीन एवं 198 कारतूस, नौ एमएम पिस्तौल के 69 कारतूस, एक दूरबीन, एक कैमरा और एक वायरलेस सेट जब्त किया गया।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में