स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली को दहलाने की थी साजिश, आतंकी धराया

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली को दहलाने की थी साजिश, आतंकी धराया

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली को दहलाने की थी साजिश, आतंकी धराया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: August 6, 2018 10:17 am IST

जम्मू। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश का भांडाफोड़ हुआ है। फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए भारत आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को पुलिस ने रविवार को जम्मू के गांधी नगर इलाके में धर दबोचा। उसके कब्जे से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। आतंकी की पहचान अरफान हुसैन वानी पुत्र गुलाम हुसैन वानी निवासी डंगर अवंतीपोरा के रूप में हुई है। गिरफ्तार आतंकी को गांधी नगर पुलिस स्टेशन रखकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि आतंकी अरफान हुसैन रविवार को पुलवामा से जम्मू बस स्टैंड पहुंचा। वह वहां से गांधीनगर क्षेत्र में आ गया। आतंकी दिल्ली जाने वाली बस में सवार होने की तैयारी में था, इसी दौरान खबर मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे धर दबोचा। उसके बैग से चीन में निर्मित आठ यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव की टिकट पाने इस कांग्रेस पार्षद ने सरनेम ही बदल लिया

पूछताछ में उसने बताया कि लश्कर ने उसे स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू या दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट करने के लिए भेजा था। उसे ऐसा करने के निर्देश पाकिस्तान और कश्मीर में बैठे आकाओं ने दिए थे। माना जा रहा है कि वह अपने पास मौजूद गोला बारूद दिल्ली व जम्मू में पहले से मौजूद अपने साथियों को देने आ रहा था।

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में