सवाल आपका है

India-Pakistan Tension Live: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा आर्मी कैंप के पास फायरिंग, एक जवान घायल, संदिग्ध की तलाश जारी

India-Pakistan Tension Live

India-Pakistan Tension Live | Photo Credit: IBC24

नई दिल्ली: India-Pakistan Tension Live भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसी बीच खबर आ रही है कि नगरोटा स्थित आर्मी कैंप के पास शनिवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले में एक जवान घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि कैंप के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया, जिसके बाद फायरिंग की वारदात हुई।

Read More: CG News : शिक्षा विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, एक साथ इतने शिक्षकों को किया निलंबित, इस वजह से की गई कार्रवाई 

फायरिंग की सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और 1 घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल, संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Read More: NindakNiyre: क्या कोई चूक हो गई या कोई डील या अपेक्षाओं पर खेला गया कोई मनोविज्ञानिक खेल है यह सब 

इस घटना के बाद नगरोटा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में भारी संख्या में सैनिकों और पुलिस बल को लगाया गया है। साथ ही, पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

Read More: Suzlon Share Price: इस स्टॉक में गिरावट के बाद भी ब्रोकिंग फर्म को है जबरदस्त रिटर्न की उम्मीद – NSE:SUZLON, BSE:532667 

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट किया है कि, “परिधि के पास संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए, नगरोटा सैन्य स्टेशन के सतर्क संतरी ने एक चुनौती जारी की, जिसके बाद संदिग्ध के साथ कुछ देर तक गोलीबारी हुई। संतरी को मामूली चोट आई है। घुसपैठियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।”

Exit mobile version