दुबई में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड को यूएई ने भारत की बजाय पाकिस्तान को सौंपा, ये बताया कारण
दुबई में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड को यूएई ने भारत की बजाय पाकिस्तान को सौंपा, ये बताया कारण
नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मोस्टेड वांडेट अपराधी को यूएई से भारत लाने की कोशिशों को झटका लगा है। जिस मोस्ट वांटेड अपराधी के प्रत्यर्पण के लिए भारतीय एजेंसियां कोशिश कर रहीं थी, उसे यूएई ने पाकिस्तान को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि भारत के मोस्ट वांटेड में शुमार आतंकी फारुख देवड़ीवाला को पिछले दिनों दुबई में गिरफ्तार किया गया था। उस पर गुजरात के गृह मंत्री हरेन पांड्या की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इसके साथ ही, वह और भी बहुत से मामलों का आरोपी है। बताया जाता है कि फारुख मुसाफिरखान के अर्जुन गैंग का सदस्य था और सलीम कुत्ता का काफी नजदीकी रहा है।
यह भी पढ़ें : 20 की उम्र में बनी अरबपति, फोर्ब्स की कवर स्टोरी में मिली जगह
दिलचस्प बात यह है कि यूएई ने फारुख को गिरफ्तार तो भारतीय एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर किया, लेकिन उसे पाकिस्तान को सौंप दिया। इसके पीछे पाकिस्तान का वह दावा माना जा रहा है कि फारुख पाकिस्तान का नागरिक है। भारतीय खुफिया एजेंसियां फारुख और आईएसआई के लिंक की जांच में लगी थी।
फारुख पर यह भी आरोप था कि वह आईएसआई के साथ मिलकर उनके लिए आतंकियों की भर्ती करता था। बताया गया कि ऐसे आतंकियों को भारत भेजने में फारुख की ही बड़ी भूमिका रहती थी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


