श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल पर आतंकियों का हमला

श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल पर आतंकियों का हमला

श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल पर आतंकियों का  हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: February 6, 2018 8:17 am IST

 श्रीनगर में आतंकियों की हरकत दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। आज श्रीनगर के  महाराजा हरि सिंह अस्पताल पर आतंकियों ने हमला कर अपने साथी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया. आतंकियों से हुई इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया है.

 

 

खबर मिली है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान एक पाकिस्तानी आतंकी नावीद की जांच कराने के लिए उसे महाराजा हरि सिंह हास्पिटल लेकर आए थे. इसी दौरान घात लगाए बैठे  आतंकियों ने  पुलिस बल पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस  हमले से पुलिस कर्मियों भी थोड़ा घबरा गए और बचाव में गोलीबारी भी की दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान घायल हो गया.

 

गौरतलब है कि पाकिस्तानी आतंकी नावीद की गिरफ्तारी 2014 में राज्य के शोपियां कस्बे से पुलिस ने की थी. वह तब से श्रीनगर की सेंट्रल जेल में बंद था.  सूत्रों के मुताबिक वह उधमपुर में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में भी शामिल था. 

 

 

 

वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में