राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहद खराब

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहद खराब

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहद खराब
Modified Date: January 19, 2025 / 10:49 am IST
Published Date: January 19, 2025 10:49 am IST

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 346 रहा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 255 दर्ज किया गया, जो शाम चार बजे ‘खराब’ श्रेणी में था।

सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

भाषा शोभना प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में