भाजपा के वकीलों ने फिलहाल बंगाल में राज्य सरकार के खिलाफ आदेश टालने का अदालत से अनुरोध किया

भाजपा के वकीलों ने फिलहाल बंगाल में राज्य सरकार के खिलाफ आदेश टालने का अदालत से अनुरोध किया

भाजपा के वकीलों ने फिलहाल बंगाल में राज्य सरकार के खिलाफ आदेश टालने का अदालत से अनुरोध किया
Modified Date: May 5, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: May 5, 2026 8:38 pm IST

कोलकाता, पांच मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानूनी प्रकोष्ठ से जुड़े वकीलों ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के चलते फिलहाल राज्य सरकार के खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश पारित न करे।

वकीलों- राजदीप मजूमदार, धीरज त्रिवेदी और सुष्मिता साहा दत्ता, ने विभिन्न अदालतों में यह मुद्दा उठाते हुए अनुरोध किया कि भाजपा की नयी सरकार के सत्ता में आने और कामकाज संभालने तक राज्य सरकार के खिलाफ कोई नकारात्मक निर्देश कुछ दिनों के लिए पारित न किये जाएं।

दत्ता के अनुसार, उन्होंने मामले का विशेष उल्लेख मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल के समक्ष किया, जिन्होंने कहा कि वह इस मौखिक अनुरोध पर विचार करेंगे।

भाजपा ने 294-सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट जीतकर राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के लगातार शासन का अंत कर दिया है।

भाषा सुरेश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में