PSLV-C49 के सफल परीक्षण के बाद बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, देश को इसरो पर गर्व है
PSLV-C49 के सफल परीक्षण के बाद बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, देश को इसरो पर गर्व है
ISRO New Missions 2024/ PSLV-C58
नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को भारत के नवीनतम भू-पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस-01 और ग्राहकों के नौ अन्य उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी तथा कहा कि भारत को इसरो पर गर्व है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में कोविड-19 का तीसरा दौर सबसे अधिक बुरा: स्वास्थ्य मंत्री स…
कोविंद ने ट्वीट किया, “पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस-01 से कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन सहायता में मजबूती मिलेगी। देश को इसरो की पूरी टीम पर गर्व है।”
ये भी पढ़ें- आग में जलकर खाक हो गए बच्चों को बेहतर जीवन देने के यौनकर्मियों के स…
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘पीएसएलवी-सी49 / ईओएस-01 और अमेरिका, लक्जमबर्ग व लिथुआनिया के नौ अन्य उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बहुत-बहुत बधाई। इस कोविड-महामारी के उत्पन्न हुई समस्याओं के बावजूद इस महत्वपूर्ण प्रक्षेपण की सफलता हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की प्रतिबद्धता और निरंतरता को दर्शाता है।’’
ये भी पढ़ें- पुष्य नक्षत्र आज, खरीददारी के लिए बन रहा धनतेरस से भी शुभ मुहूर्त.. देखिए

Facebook


