दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 20, 2022 9:00 pm IST

बीकानेर/जयपुर, 20 जून (भाषा) राजस्थान के बीकानेर शहर में सोमवार को एक दंपती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

कोतवाली के थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि जाकिर अली और उसकी पत्नी फरजाना ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना के समय जाकिर की मां घर में मौजूद थी। सिंह ने बताया कि दोनों की उम्र 40-45 साल के बीच थी।

उन्होंने कहा, ‘परिवार के सदस्यों ने बताया कि दंपती ने खुद को फांसी लगा ली।’ शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

भाषा सं पृथ्वी

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में