महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया
Modified Date: May 14, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: May 14, 2026 8:42 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को एक ऐसे गिरोह के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया, जिस पर दस्तावेजों में हेराफेरी करने और खुद को पदाधिकारी बताकर दिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी की शिक्षाओं से जुड़े एक संगठन की प्रमुख संपत्तियों को अवैध रूप से बेचने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी ने सात मई को ‘स्पिरिचुअल रीजनरेशन मूवमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ (एसआरएमएफ) नामक पीड़ित संस्था से जुड़े मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दर्ज कम से कम सात पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि जी. रामचंद्र मोहन और आकाश मालवीय नामक व्यक्तियों से जुड़े परिसरों के अलावा ‘सिंहवाहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स’ नामक कंपनी और कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गई।

अधिकारियों का दावा है कि ये दोनों व्यक्ति मुख्य संदिग्ध हैं और गहन साजिश के कथित सूत्रधार हैं।

ईडी के अनुसार, एसआरएमएफ एक संस्था है जो 1963 में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत हुई थी और महर्षि महेश योगी की शिक्षाओं से जुड़ी है। इसके पास कई राज्यों में अचल संपत्तियां हैं।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में