प्रधानमंत्री कार्यालय में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

प्रधानमंत्री कार्यालय में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

प्रधानमंत्री कार्यालय में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: October 17, 2017 5:27 am IST

 

नई दिल्ली। मंगलवार सुबह साउथ ब्लाॅक में मौजूद प्रधानमंत्री कार्यालय के एक कमरे में आग लग गई। बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इस प्रधानमंत्री कार्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 242 में आग लगी थी।

आग की सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाडियां  मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गई। सुबह करीब 3 बजकर 35 मिनट पर लगी इस आग पर लगभग 20 मिनट बाद पूरी तरह काबू पा लिया गया था।

हालांकि आग से पीएमओ के आधिकारिक दस्तावेजों को कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। साउथ ब्लाॅक में पीएमओ, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के आॅफिस के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कैबिनेट सेक्रेटरी और विदेश सचिव के दफ्तर मौजूद है।  आग की वजहों का पता लगाने का काम किया जा रहा है। 


लेखक के बारे में