तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा
तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा
चेन्नई, 10 मई (भाषा) तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को सुबह 9:30 बजे राज्य सचिवालय स्थित विधानसभा कक्ष में शुरू होगा।
सरकार द्वारा रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवनिर्वाचित सदस्य सोमवार को शपथ लेंगे। सदस्यों से शपथ ग्रहण के लिए उपस्थित होते समय अपने चुनाव प्रमाण पत्र लाने को कहा गया है।
इसी प्रकार, सदन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को सुबह 9:30 बजे होगा।
रविवार को जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
भाषा शफीक प्रशांत
प्रशांत

Facebook


