आरएसएस के मार्च के दौरान बुधवार को यादवपुर विश्वविद्यालय के चार मुख्य द्वार बंद रहेंगे

Ads

आरएसएस के मार्च के दौरान बुधवार को यादवपुर विश्वविद्यालय के चार मुख्य द्वार बंद रहेंगे

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 12:49 AM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 12:49 AM IST

कोलकाता, आठ सितंबर (भाषा) यादवपुर विश्वविद्यालय ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मार्च के दौरान अपने चार मुख्य द्वार बंद रखने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई।

नोटिस के मुताबिक, नौ सितंबर को शाम चार बजे से गेट नंबर दो, तीन, चार और पांच बंद रहेंगे। साथ ही, छात्रों, शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों को आने-जाने के लिए गेट नंबर एक का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

यह नोटिस इसलिए जारी किया गया क्योंकि मार्च के दौरान राजा सुबोध चंद्र मलिक रोड का एक हिस्सा कुछ समय के लिए बंद रहेगा और जो द्वार बंद किए जाएंगे वे इसी मार्ग पर स्थित हैं।

आरएसएस बुधवार को गोलपार्क से यादवपुर 8बी बस अड्डे तक ‘गेरुआ सम्मान मार्च’ निकालने वाला है। यह मार्च अपराह्न तीन बजे शुरू होगा और उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि द्वार बंद करने का फैसला सिर्फ मार्ग बंद होने की वजह से लिया गया है और इसका किसी दूसरी घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘चूंकि राजा सुबोध चंद्र मलिक मार्ग का एक हिस्सा बंद रहेगा इसलिए सड़क की ओर मौजूद द्वार भी बंद रहेंगे। इसका किसी दूसरी घटना से कोई संबंध नहीं है।’’

भाषा

सुरभि प्रशांत

प्रशांत