ठाणे, आठ सितंबर (भाषा) कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति के विरोध में अनोखे प्रदर्शन के तहत शिवसेना (उबाठा) की दो महिला पार्षदों ने मंगलवार को नगर निकाय के एक अधिकारी को गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरों वाली शॉल पहनाया।
शिवसेना (उबाठा) की महिला पार्षदों ने कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
उन्होंने दावा किया कि कल्याण पश्चिम के कई इलाकों में सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं और उनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें रामबाग लाइन नंबर चार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों के ठीक सामने का मार्ग भी शामिल है।
पार्षद स्वप्नाली केने और अपर्णा भोईर ने केडीएमसी के एक उप-अभियंता का घेराव किया और उन्हें क्षतिग्रस्त तथा गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरों वाली शॉल भेंट ओढ़ायी।
उन्होंने कहा कि जब सड़कों की उचित तरीके से मरम्मत हो जाएगी, तब वे अधिकारी को खुशी-खुशी पारंपरिक शॉल भेंट करेंगी।
भाषा राखी प्रशांत
प्रशांत