मणिपुर के राज्यपाल को सीआरपीएफ की तैनाती और परिचालन गतिविधियों की जानकारी दी गई

Ads

मणिपुर के राज्यपाल को सीआरपीएफ की तैनाती और परिचालन गतिविधियों की जानकारी दी गई

  •  
  • Publish Date - February 13, 2025 / 04:55 PM IST,
    Updated On - February 13, 2025 / 04:55 PM IST

इंफाल, 13 फरवरी (भाषा) मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने राजभवन में बृहस्पतिवार को एक बैठक की और इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि मणिपुर और नगालैंड सेक्टर के निवर्तमान महानिरीक्षक (सीआरपीएफ) डॉ. विपुल कुमार और नवनियुक्त महानिरीक्षक राजेंद्र नारायण दाश ने राज्यपाल से मुलाकात की।

इसमें कहा गया, ‘‘अधिकारियों ने राज्यपाल को क्षेत्र में सीआरपीएफ की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।’’

भाषा प्रीति नरेश

नरेश