कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 दिसंबर को बेलगावी में होगी

कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 दिसंबर को बेलगावी में होगी

कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 दिसंबर को बेलगावी में होगी
Modified Date: December 10, 2023 / 09:56 pm IST
Published Date: December 10, 2023 9:56 pm IST

बेंगलुरु, 10 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने राज्य विधायक दल की बैठक 13 दिसंबर को बुलाई है।

कांग्रेस विधायक दल के सचिव ई.तुकाराम ने यहां जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसका आयोजन बुधवार शाम को बेलगावी के शिवाजी नगर मैदान के नजदीक बेलागुंडी के शून्य फार्म रिट्रीट में किया गया है।

उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार भी अन्य विधायकों के साथ बैठक में शामिल होंगे।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में