सरीसृप तस्करी गिरोह का सरगना कानपुर से गिरफ्तार, आठ साल से पुलिस को आरोपी की थी तलाश

सरीसृप तस्करी गिरोह का सरगना कानपुर से गिरफ्तार, आठ साल से पुलिस को आरोपी की थी तलाश

सरीसृप तस्करी गिरोह का सरगना कानपुर से गिरफ्तार, आठ साल से पुलिस को आरोपी की थी तलाश
Modified Date: March 9, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: March 9, 2026 3:10 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ समन्वित अभियान में सरीसृप तस्करी गिरोह के सरगना तारक नाथ घोष को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मध्यप्रदेश में कछुओं और घड़ियालों के अंतरराष्ट्रीय अवैध व्यापार से जुड़े तीन मामलों में वांछित इस आरोपी की पुलिस को आठ साल से तलाश थी। उसके खिलाफ तीन अलग-अलग अदालतों ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए गये थे।

पर्यावरण मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “घोष का गिरोह उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में फैला हुआ है। बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यांमा और सिंगापुर सहित भारत के बाहर भी उसके नेटवर्क होने का संदेह है।”

आरोपी को सोमवार को मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

बयान में कहा गया, “उसके कथित नेटवर्क के बारे में और जानकारी तथा खुफिया जानकारी जुटाने के लिए पुलिस या वन विभाग की हिरासत में रिमांड मांगी जाएगी।”

भाषा खारी रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में