दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा

  •  
  • Publish Date - April 28, 2024 / 08:27 PM IST,
    Updated On - April 28, 2024 / 08:27 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 21 प्रतिशत रही।

उसने सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान लगाया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष