दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: January 19, 2025 / 08:09 pm IST
Published Date: January 19, 2025 8:09 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) दिल्ली का अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मध्यम कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 362 के स्तर पर पहुंच गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शनिवार को शाम सात बजे एक्यूआई 263 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

आर्द्रता का स्तर 71 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में