दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा; कल बादल छाए रहने का अनुमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा; कल बादल छाए रहने का अनुमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा; कल बादल छाए रहने का अनुमान
Modified Date: May 13, 2023 / 08:29 pm IST
Published Date: May 13, 2023 8:29 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद से शाम तक धूल भरी आंधी चल सकती है।

विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शहर में सापेक्ष आर्द्रता 57 से 26 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम सात बजे 237 (खराब) दर्ज किया गया था।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा अर्पणा माधव

माधव


लेखक के बारे में