दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - March 1, 2024 / 10:43 AM IST,
    Updated On - March 1, 2024 / 10:43 AM IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आर्द्रता का स्तर 96 फीसदी दर्ज किया गया।

आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 180 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा योगेश शोभना

शोभना