दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस; हवा की गुणवत्ता खराब

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस; हवा की गुणवत्ता खराब

  •  
  • Publish Date - October 26, 2023 / 01:22 PM IST,
    Updated On - October 26, 2023 / 01:22 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।

मौसम विभाग ने बताया कि हवा में नमी का स्तर 69 फीसदी दर्ज किया गया और दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।

सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा खारी नरेश

नरेश