दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - April 27, 2024 / 11:12 AM IST,
    Updated On - April 27, 2024 / 11:12 AM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 51 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के समय तेज सतही हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 144 रहा जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा खारी शोभना

शोभना