दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - April 20, 2024 / 10:27 AM IST,
    Updated On - April 20, 2024 / 10:27 AM IST

नयी दिल्ली,20 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत था।

मौसम कार्यालय ने कहा कि तेज हवाओं के साथ-साथ दिन में आसमान साफ और शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 217 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

भाषा योगेश शोभना

शोभना