दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - September 6, 2024 / 10:10 AM IST,
    Updated On - September 6, 2024 / 10:10 AM IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिनभर बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान व्यक्त किया है।

आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है।

आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

भाषा योगेश शोभना

शोभना