Jantar Mantar Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की और कौन सी मांगे अधूरी है…जिसने मोदी सरकार की उड़ा दी है नींद, जानिए

Ads

Jantar Mantar Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की और कौन सी मांगे अधूरी है...जिसने मोदी सरकार की उड़ा दी है नींद, जानिए

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 06:08 PM IST

Jantar Mantar Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की और कौन सी मांगे अधूरी है...जिसने मोदी सरकार की उड़ा दी है नींद, जानिए /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET विवाद के बीच इस्तीफा दिया
  • CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा, "झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए
  • CJP की दो प्रमुख मांगें-पीड़ित परिवारों को मुआवजा और प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई न करने की मांग- अब भी लंबित हैं

नई दिल्ली। Jantar Mantar Protest: नीट पेपर लीक मामले में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) की बड़ी जीत मानी जा रही है। जंतर मंतर पर छात्रों में ख़ुशी और जश्न का माहौल है। बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा सरकार के साथ बातचीत के बाद शिक्षा मंत्री ने तो अपने पद से इस्तीफा तो दे दिया है। प्रदर्शनकारियों की दो प्रमुख मांगें अभी भी अधूरी हैं।

CJP पार्टी ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि उनकी तीन मांगो में से पहला मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा पूरी हो गई है, लेकिन अभी भी बाकी द मांगे पूरी नहीं हुई है। जिसमें नीट एग्जाम लीक होने पर आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए। साथ ही विरोध प्रदर्शन करने वाले किसी भी छात्र के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की जाए।

Jantar Mantar Protest पिछले कई दिनों से लगातार चल रहे प्रदर्शन के बाद आखिरकार आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तो इस्तीफा दे दिया है, लेकिन क्या अब बाकि दो मांगे भी मोदी सरकार पूरी करेगी ये देखने वाली बात होगी।

वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए। दीपके मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। लेकिन शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। कहते थे कब तक बैठोगे। 36 दिन हर दिन मुझसे सवाल पूछा जाता था कि इस्तीफा नहीं होगा। लेकिन सरकार झुक गई। इस खबर के बाद से विरोध प्रदर्शन स्थल पर खुशी और जश्न का माहौल है।

 

 

ये भी पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा क्यों दिया?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, NEET-UG पेपर लीक विवाद के बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया।

CJP की कौन-कौन सी मांगें थीं?

पार्टी की तीन प्रमुख मांगें थीं—धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रभावित छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता और प्रदर्शनकारी छात्रों पर कोई कार्रवाई न करना।

कौन-सी मांगें अभी भी अधूरी हैं?

प्रभावित परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता और आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करने की मांग अभी लंबित बताई जा रही है।

अभिजीत दीपके ने क्या प्रतिक्रिया दी?

उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, "झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए।"

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफा पत्र में क्या कहा?

उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा कि सरकार ने सीबीआई जांच, पुनः परीक्षा और भविष्य में CBT मोड लागू करने जैसे कदम उठाए ताकि छात्रों के हितों की रक्षा की जा सके।