Priyanka Gandhi Latest Statement: प्रधान की इस्तीफे की खबर सुनकर भावुक हो गई सांसद प्रियंका गांधी.. कहा, ‘युवा नहीं झुके, सरकार को झुकना पड़ा’..

Ads

Priyanka Gandhi on the Education Minister resignation: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को युवाओं और छात्रों के सामने झुकना पड़ा।

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 05:02 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 05:03 PM IST

Priyanka Gandhi on the Education Minister resignation || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • प्रियंका गांधी ने इस्तीफे का स्वागत किया।
  • युवाओं और छात्रों की जीत बताया।
  • सरकार को झुकना पड़ा, प्रियंका का दावा।

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी  ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को भारत के युवाओं और छात्रों के आगे झुकना पड़ा। वाड्रा ने इसे देश के युवाओं और छात्रों की जीत करार दिया, “जो झुके नहीं।” (Priyanka Gandhi on the Education Minister resignation) उन्होंने प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, “युवा नहीं झुके; सरकार को झुकना पड़ा। यह भारत के युवाओं और छात्रों की जीत है। जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं वास्तव में बहुत खुश हुई। मैं थोड़ी भावुक भी हो गई।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘वह सिम्बल थे, यह एक सिंबॉलिक कदम’ : राहुल गाँधी

इसी तरह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, “शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे एजुकेशन सिस्टम को फिर से बनाने में एक बहुत बड़ा कदम है। यह एक सिंबॉलिक कदम है क्योंकि वह एक सिंबल थे, लेकिन यह अभी भी एक बड़ा कदम है। मैं हर एक स्टूडेंट, हर एक युवा को बधाई देना चाहता हूं जो सड़कों पर उतरे और डेमोक्रेसी के लिए लड़े, इस देश के भविष्य के लिए लड़े, और संविधान की रक्षा की। मुझे आप पर गर्व है। बहुत बढ़िया… मैं सरकार को याद दिला दूं: अभी भी दो मांगें बाकी हैं।”

“पहली बड़ी कामयाबी मिल गई” : दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के सामने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा करते ही प्रदर्शन स्थल पर जोरदार जश्न मनाया गया। दीपके ने कहा कि आंदोलन को अपनी पहली बड़ी कामयाबी मिल गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल छा गया। छात्रों और कॉजपा के सदस्यों ने इसे नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे अपने 36 दिन के आंदोलन की पहली बड़ी जीत बताया। साथ ही, उन्होंने अपनी बाकी मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रखने का संकल्प भी लिया। (Priyanka Gandhi on the Education Minister resignation) प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए दीपके ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं, तो आप जीत सकते हैं।”

‘युवा शक्ति की एकजुटता और लोकतंत्र की एक बड़ी जीत’ : शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश में युवा शक्ति की एकजुटता और लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है। पवार ने कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 28 दिनों तक युवाओं द्वारा दिखाया गया संघर्ष और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय है।

पवार ने एक बयान में कहा, “प्रदर्शनकारियों की मांग के जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आखिरकार आज इस्तीफा दे दिया। अन्याय के खिलाफ बिना डरे और बिना झुके डटकर संघर्ष किया तथा सरकार को नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए मजबूर किया। (Priyanka Gandhi on the Education Minister resignation) यह देश में युवा शक्ति की एकता की एक बड़ी जीत है।” विरोध स्थल का दौरा कर चुके शरद पवार ने समर्थन देने के लिए विपक्षी दलों के सांसदों को धन्यवाद दिया।

इन्हें भी पढ़ें:

कोटा में कटौती के बावजूद मीराबाई की अगुवाई में भारोत्तोलकों से स्वर्ण पदकों की उम्मीद

सार्वजनिक शौचालय की कतार को लेकर हुए विवाद में मजदूर और उसके दो बच्चों पर हमला

आंध्र प्रदेश लोकायुक्त दफ्तर में एक नियुक्ति को चुनौती देने वाले याची उच्च न्यायालय जाएं:शीर्ष अदालत

टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी दिखाती है कि शबरिमला में सोना चोरी 2025 तक जारी रही: मंत्री

राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ

प्रियंका गांधी ने इस्तीफे पर क्या कहा?

उत्तर: उन्होंने इसे युवाओं और छात्रों की जीत बताया।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर क्या आरोप लगाया?

उत्तर: सरकार को युवाओं के सामने झुकना पड़ा।

प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा?

उत्तर: उन्होंने खुशी और भावुक होने की बात कही।