दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: February 12, 2023 / 11:06 am IST
Published Date: February 12, 2023 11:06 am IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 77 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा गोला अमित

अमित


लेखक के बारे में