दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
Modified Date: December 1, 2023 / 12:26 pm IST
Published Date: December 1, 2023 12:26 pm IST

( तस्वीर सहित )

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को भी ‘बेहद खराब श्रेणी’ में रही, जबकि शहर का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे शहर की सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी।

मौसम विभाग ने एक से पांच दिसंबर तक हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।

शुक्रवार को सुबह 11 बजे शहर की वायु गुणवत्ता 380 दर्ज की गई।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में